वृक्ष जीवन का आधार रोपण कर संरक्षण करें, अभिमन्यु गुप्ता
www.shrimannews.in
July 20, 2025
कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड
बागपत उत्तर प्रदेश * मंडल 321 सिवान के मंडल अध्यक्ष पीएमजेएफ लायन विनय सिसोदिया जी के आह्वान पर 20 जुलाई को वृक्षारोपण(हरैला )पखवाड़े का शुभारंभ रविवार 20 जुलाई 2025 प्रातः 9:00 बजे वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में मंडलीय अध्यक्ष के सलाहकार एवं कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष एमजेएफ लायन अभिमन्यु गुप्ता ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपित कर किया
इस अवसर पर आपने कहा की वृक्षारोपण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि प्राण वायु वृक्षो से ही मिलती है वृक्षो औषधीया एवं फल भी प्राप्त होते हैं- पीएमजेएफ लायन पंकज गुप्ता सचिव नई जानकारी देते हुए बताया हमारे अध्यक्ष संजय गोयल जी के संकल्प के अनुसार वृक्षारोपण पखवाड़े के अंतर्गत कई बार वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा इस अवसर पर डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी ईश्वर सिंह जी की स्मृति में भी पौधारोपित किया गया
कार्यक्रम में लायन डॉक्टर रामलाल लायन आशुतोष मित्तल लायन विभोर जिंदल प्रदीप कुमार लायन डॉक्टर मयंक गोयल कोषाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी एवं कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक संजय सैनी रामकिशोर बाला देवी ने सहयोग किया