Breaking News

प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर में क्षेत्रीयविधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जलाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि की कामना की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश  * प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर में सावन मास की शिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्रीयविधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जलाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि की कामना की।

सावन मास की शिवरात्रि के अवसर पर डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी को सावन मास की शुभकामना दी। डा. अग्रवाल ने कहा कि सावन मास भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय है।

डा. अग्रवाल जी ने कहा कि सावन मास में भगवान शिव की विधिवत पूजा करने का विधान है। भक्तजऩ शिवजी की कृपा पाने के लिए विभिन्न तरीके से पूजा करके प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। कहा कि सावन मास की शिवरात्रि का दिन काफी महत्वपूर्ण है।

डा. अग्रवाल जी ने कहा कि भगवान शिव को गंगा जल की धारा अधिक प्रिय है। कहा कि ऐसी मान्यता है कि इस दिन जलाभिषेक से शिवभक्तों के सारे कष्ट दूर होते है।

इस मौके पर श्रीमती शशि प्रभा अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, रविन्द्र कश्यप, निर्भय गुप्ता, राम कैलाश राजभर आदि उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *