Breaking News

अधिवक्ता शुभम भारद्वाज ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड को पत्र लिखकर सरकारी अधिकारियों को सरकार द्वारा आवंटित मोबाइल नंबर वापस लेने की गुहार लगाई

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार *  हरिद्वार के अधिवक्ता शुभम भारद्वाज ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड को पत्र लिखकर सरकारी अधिकारियों को सरकार द्वारा आवंटित मोबाइल नंबर वापस लेने की गुहार लगाई ।

अधिवक्ता शुभम भारद्वाज के अनुसार सरकार द्वारा आम जनता की सहूलियत के लिए उत्तराखंड के समस्त अधिकारियों को सरकार द्वारा फोन नंबर आवंटित किए गए हैं जिससे कि आम जनता कभी भी उनसे संपर्क कर अपनी व्यथा उनके सामने रख सके किंतु वर्तमान में देखने में आया है कि सरकारी अधिकारियों ने अपने मोबाइल नंबर जो उन्हें सरकार द्वारा आम जनता की गाड़ी कमाई से आवंटित किए गए हैं जिनका रिचार्ज भी सरकार करती है को अपने अधीनस्थ को दे देते हैं तथा उन पर आने वाले फोनों को कभी तो उठाया नहीं जाता है और कभी अधीनस्थ अधिकारी उन्हें टाल देते हैं, इस कारण से सरकारी अधिकारियों को उत्तराखंड सरकार द्वारा आवत किए गए मोबाइल नंबर का उद्देश्य सफल हो गया है इसलिए गोपनीय जांच कर कर उत्तराखंड के सभी अधिकारियों से मोबाइल नंबर वापस लिया जाना आवश्यक हो गया है ।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *