Breaking News

बर्फानी कुटी भूपतवाला में बर्फानी महादेव का तीसरा वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

कमल अग्रवाल / ऋतिक कुमार

हरिद्वार  * बर्फानी कुटी भूपतवाला में  बर्फानी महादेव का तीसरा वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

बर्फानी महादेव का रुद्राभिषेक पांच ब्राह्मणों द्वारा किया गया बर्फानी महादेव का रुद्राभिषेक आश्रम प्रमुख महंत श्री गजेंद्र गिरी महाराज नागा बाबा द्वाराकया गया

इस अवसर पर बोलते हुए कुटिया के महंत श्री गजेंद्र गिरी महाराज नागा बाबा ने कहा शिव स्वरूप परम पूज्य गुरुदेव दिये गये ज्ञान के रूप में इस सृष्टि के कण-कण में विद्यमान है इस सृष्टि में गुरु से बड़ा हमारा कोई और मार्गदर्शक हो ही नहीं सकता गुरु ज्ञान के दाता होते भक्तों का करते उद्धार इस सृष्टि केकण-कण में गुरु समाये ज्ञान रूप में सन्यासी भगवान शिव का स्वरूप है इस सृष्टि में नाथों के नाथ देवों के देव भोलेनाथ सर्व वंदनीय है इस सृष्टि की उत्पत्ति भगवान शिव के अर्धशक्ति रूप कामाख्या स्वरूप से हुई है और एक दिन भगवान शिव में समाहित हो जाना है भगवान शिव ही जड़ है और भगवान शिव ही चैतन्य है कालों के काल महाकाल भगवान शिव श्रावण मास में हरिद्वार के हिमालय की पर्वतमाला में विलव पर्वत पर माता पार्वती के साथ वास करते हैं उनके श्रावण मास में आ जाने की पहचान इस पर्वतमाला पर खड़ी बड़ी बड़ी भवड घास से होती है इस पर्वत पर खड़ी घास भोलेनाथ के बीछोने के रूप में पृथ्वी पर बिछ जाती और श्रावण मास के बाद जब भगवान भोलेनाथ माता पार्वती के साथ हरिद्वार से प्रस्थान करते हैं तो वही घास पुनः स्वतः ही सीधी खड़ी हो जाती है आज गुरुदेव की पावन पुण्य स्मृति में आयोजित इस भंडारे में सभी संत महापुरुषों का हम सत्कार करते हैं उन्हें नमन करते हैं यह भारत भूमि देवों की जननी पावन भूमि है यहां भगवान श्री राम भगवान श्री कृष्णा भगवान परशुराम सहित अनेकों स्वरूपों में भगवान अवतरित हुए हैं हम लोग भगवान राम द्वारा स्थापित सनातन परंपरा का भाग है हमारे तन और मन में दया तथा श्रद्धा भाव कूट-कूट कर भरा है

इस अवसर पर अनेक साधु संतों एवं फक्कड़ बाबो ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *