Breaking News

दुष्कर्म के दौरान छत से गिरी नाबालिग, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार * हरिद्वार जनपद के धनपुरा पथरी में कल 9 अगस्त को तीन युवकों द्वारा अपनी ही गांव की नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया। मामले में राज्य महिला आयोगी की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोभाल से फोन पर वार्ता के क्रम में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए है।

मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो आरोपी फरार है, आयोग की अध्यक्ष द्वारा बाकी दो आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

एसएसपी डोभाल ने बताया कि पुलिस टीमों ने आज मुख्य आरोपी अरविन्द को 15 घंटे के भीतर रेलवे स्टेशन पथरी से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।

एसएसपी डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी अरविंद द्वारा नाबालिग को जानता था उसने उसे बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बाद में दो लड़कों को बुला लिया दो लड़कों ने उसके साथ अश्लील हरकत व बद्तमीजी की है।

मुख्य आरोपी द्वारा पीड़ित नाबालिग द्वारा के साथ दुष्कर्म का मामला स्पष्ट हो गया है। बाद में वो उसे छत पर ले गए थे जहां बद्तमीजी के दौरान पीड़ित नाबालिग छत से नीचे गिर गयी। जिस कारण उसके गंभीर चोट लगी है। नाबालिग पीड़िता एम्स में एडमिट है। नाबालिग का मेडिकल हो गया है। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता के 164 के बयान कल होंगे

आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने मामले में गंभीरता से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है तथा पीड़िता को बेहतर उपचार के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कोई भी आरोपी बख्शा नही जाना चाहिए

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *