Breaking News

जनपद हरिद्वार के प्रसिद्ध नीलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

कमल अग्रवाल /ऋतिक कुमार

जनपद हरिद्वार * हरिद्वार प्रसिद्ध सतयुग कालीन गौरी शंकर नीलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित विशाल संत समागम को संबोधित करते महाराज ने कहा सतगुरु देव भक्तों को धर्म कर्म के माध्यम से सत्संग के माध्यम से पूजा पाठ के माध्यम से उंगली पड़कर भवसागर पार कर देते हैं

इस अवसर पर बोलते हुए श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर तथा नीलेश्वर महादेव मंदिर के श्री महंत हरिदास जी महाराज ने कहा भक्ति के प्रेम रस में बहने वाले भक्तजन गुरुदेव की कृपा से अपना यह लोक तो सुधर ही लेते हैं उनका परलोक भी सुधर जाता है ईश्वर की भक्ति और गुरु की कृपा सदैव कल्याणकारी होती है जिस तपोभूमि में आज आप यह संत महापुरुषों के श्री मुख से सत्संग सुन रहे हैं

यह प्राचीन सतयुग कालीन श्री गौरी शंकर नीलेश्वर महादेव मंदिर है जब भोलेनाथ की बारात आई थी तो कुछ पल के लियें भोलेनाथ माता पार्वती और नंदी गणो के साथ इस पावन स्थान पर रुके थे जो सच्चे मन से सच्ची श्रद्धा और आस्था के साथ इस तपोभूमि में आता है उसका सदैव मंगल ही मंगल होता है

परम पूज्य गुरुदेव 1008 महामंडलेश्वर श्री प्रेम दास जी महाराज इस पृथ्वी लोक पर भक्ति एवं प्रेम की एक अखंड मूर्ति थे उनके ज्ञान का प्रताप आज भी इस तपोभूमि में विद्यमान है हम गुरु के बताये मार्ग पर चलते हुए आने जाने वाले भक्तों की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं

महंत हरिदास जी महाराज ने कहा गुरु ही जीवन सफल करने की युक्ति है और गुरु ही मुक्ति का मार्ग दिखाने वाली युक्ति है गुरुदेव इस जीवन को सफल करने की युक्ति बता देते हैं और वही मनुष्य को मुक्ति का मार्ग भी दिखा देते हैं जो भक्त सच्चे भाव के साथ नीलेश्वर महादेव मंदिर तथा गौरीशंकर महादेव मंदिर में आता है वह मनोवांछित फल पाकर हंसते गाते अपने गंतव्य की ओर जाता है संत महापुरुष इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान की गंगा के रूप में विद्यमान है जो भक्त संत महापुरुषों के श्री मुख से बहने वाली ज्ञान की गंगा में गोते लगा लेता है उसका जीवन धन्य और कृतार्थ हो जाता है

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *