Breaking News

स्वतंत्रता दिवस के 78 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगा फहराया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश  * स्वतंत्रता दिवस के 78 वर्ष पूर्ण होने पर कैम्प कार्यालय ऋषिकेश में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया। इस मौके पर राष्ट्रगान जन मन गण गाकर देशभक्ति को समर्पित नारे लगाए गए। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने मौजूदा लोगों को मिष्ठान देकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देकर खुशियां मनाई।

शुक्रवार को ध्वजारोहण के बाद डॉ अग्रवाल ने कहा कि हम सभी आजादी का जश्न मना रहे है। इस मौके पर हमें उन सभी वीर-वीरांगनाओं को नमन करना है, जिनके तप, त्याग एवं बलिदान के कारण हमने आजादी पाई है। इसके अलावा प्रत्येक किसान, मजदूर, वकील, गरीब, अमीर सभी को नमन करना है जिन्होंने अपने कैरियर की परवाह किए बिना अपने जीवन का उद्देश्य आजादी को पाना बना लिया था।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया है। विदेशी नीति को सार्थक बनाते हुए श्री मोदी जी ने विश्व के साथ अच्छे रिश्ते स्थापित किए है। इस वर्ष 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के ख़ास मौके पर नए अवसरों के खुलने का समय है और नई जीत और उपलब्धियां भारत की प्रतीक्षा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के नाम अनगिनत उपलब्धियां हैं जो हमारे देश को महान बना रही हैं और हमें गर्व महसूस करा रही हैं। अब हम गुलामी की ज़ंज़ीर को हटाकर आज़ादी के रंग में रंग चुके हैं।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर आज पूरे देश की जनता हर घर तिरंगा अभियान में अपना योगदान दे रही है। हमारे राज्य में भी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में नौ अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा मनोज ध्यानी, सुरेंद्र कुमार सुमन, पूर्व सैनिक राम सिंह पंवार, बृजमोहन मनोडी, अरविंद चौधरी, सुमित पंवार, शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, राजेंद्र बिजलवान, अरुण बड़ौनी, पुनीता भंडारी, रुचि जैन, नितिन गुप्ता, पूनम डोभाल, सुधा असवाल, निवेदिता सरकार, हिमानी कौशिक, रिंकी राणा, पिंकी धस्माना, राधे जाटव, जितेंद्र पाल, आशीष रणकोटी, विनायक कुमार आदि उपस्थित रहे।

वहीं, डॉ अग्रवाल ने डोईवाला चौक और स्वर्गीय हरज्ञान चंद्र अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डोईवाला में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *