कमल उलियान जिला सह गोरक्षा प्रमुख बजरंग दल हरिद्वार ने कोतवाली प्रभारी ज्वालापुर को दिया ज्ञापन
www.shrimannews.in
August 16, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
जनपदहरिद्वार * दिनांक 14.8.2025 दिन बृहस्पतिवार लगभग 2 बजे /2 am पांडे वाला गुघाल रोड ज्वालापुर मुख्य मार्ग पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी मालवीय धाम की तरफ से गुघाल मंदिर की तरफ सन्नी डेरी के सामने आकर रुकी, जिसमें से दो संदिग्ध व्यक्ति साइड से उतरकर बाहर आए उनके हाथों में संकल व रस्सी नुमा कोई चीज़ थी, बाकी ड्राइवर व अन्य लोग गाड़ी में ही बैठे रहे, उन दोनों व्यक्तियों ने बाहर उतरकर मुआयना किया की गौ माता वह नंदी बैल कहां-कहां बैठे हैं, फिर उन्होंने गाड़ी को बैक करके साइड में लगा लिया, उसके कुछ समय पश्चात ही वहां बैठे गोवंशो मैं भगदड़ मच गई और वह सभी गोवंश डर के कारण भागने लगे और बहुत ही रुदन आवाज में आवाज़ निकलने लगे, महोदय यह सभी वाकया सन्नी डेरी पर लगे हुए कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है,
गाड़ी बैक करने के बाद उन सभी संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अपनी गाड़ी में एक या दो गोवंश को उठा लिया, महोदय उक्त प्रक्रिया में एक बाइक सवार व अन्य व्यक्ति भी शामिल हो सकता है!
उक्त मार्ग पर व घटनास्थल पर सन्नी डेरी से आगे सूर्या जिम पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है अगर उसकी रिकॉर्डिंग देखी जाए तो उक्त घटना का पूरा वीडियो उसमें सामने आ जायेगा l
महोदय उक्त पांडेवाला मार्ग पर अन्य स्थानों पर भी वीडियो कैमरे लगे हुए हैं
उक्त घटनाक्रम की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग चेक करके जांच करके उक्त घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्तिओ की पहचान करके, गाड़ी को सर्च करके मुकदमा पंजीकृत करें दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की कृपा करें