Breaking News

बीकेटीसी अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने सिंगटाली पुल के लिए वित्तीय स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून:  कोडियाला से व्यास घाट तक गंगा नदी पर प्रस्तावित 150 मीटर लंबे सिंगटाली मोटर पुल के निर्माण हेतु 57 करोड़ रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दिये जाने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने गृह क्षेत्र यमकेश्वर की जनता की ओर से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

सिंगटाली पुल निर्माण हेतु गैरसैंण विधानसभा सत्र में बजट प्रावधान किये जाने को यमकेश्वर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय जनता ने स्वागत किया है।तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकासशील सोच तथा दूरदर्शिता की सराहना की है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि गंगा नदी पर प्रस्तावित इस पुल की गढ़वाल और कुमाऊँ क्षेत्रों को जोड़ने में अहम भूमिका होगी तथा देहरादून तथा रामनगर ( नैनीताल) के बीच 45 किमी दूरी कम हो जायेगी इसके निर्माण से पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र के सात विकासखंडों और लगभग एक हजार गाँवों को सीधा लाभ मिलेगा न केवल गढ़वाल और कुमाऊँ को जोड़ेगा बल्कि पर्यटन, तीर्थाटन ,व्यापार और स्थानीय विकास को भी गति देगा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता तथा वर्तमान में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सिंगटाली पुल निर्माण हेतु विगत कई वर्षों से प्रयासरत रहे है। वर्ष 2006 में सिंगटाली पुल‌ निर्माण की मांग हुई थी तथा 2008 में पुल निर्माण हेतु भूमि पूजन भी हुआ लेकिन पुल निर्माण लंबित पड़ा था।बीते मंगलवार 19 अगस्त को गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान सिंगटाली पुल‌ निर्माण हेतु सरकार ने बजट प्रावधान किया है जिसपर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जतायी है।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *