Breaking News

आंखों की सुरक्षा को लेकर Rishikesh एम्स में होगा पब्लिक लेक्चर

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

एम्स ऋषिकेश *विभिन्न कारणों से आंख में चोट लगने पर आंखों की देखभाल और इसके प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से 24 अगस्त (रविवार) को एम्स ऋषिकेश में पब्लिक लेक्चर का आयोजन किया जायेगा। पब्लिक व्याख्यान में आम जनमानस, स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, विभिन्न क्लब सदस्यों और मीडिया को आमंत्रित किया गया है।

विभिन्न फैक्टरियों आदि में कार्य करते हुए , केमिकल व रसायन पदार्थों का उपयोग करते समय , वैल्डिंग, फर्नीचर कार्य व रंग रोगन संबन्धित कार्य करते समय कई बार हमारी आंखों में अचानक चोट लग जाती है।

ऐसी घटनाओं में कई बार आंखों को गंभीर नुकसान भी हो जाता है। इन्हीं विषयों को लेकर एम्स ऋषिकेश के नेत्र रोग विभाग द्वारा रविवार (24 अगस्त) को एक पब्लिक लेक्चर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

व्याख्यान कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश के नेत्र रोग विशेषज्ञों सहित आसपास के अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि पब्लिक व्याख्यान का आयोजन संस्थान के ए ब्लॉक स्थित तीसरी मंजिल के मिनी सभागार में रखा गया है। कार्यक्रम रविवार 24 अगस्त को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को मौके पर ही सुरक्षा चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।

इन सभी वर्गों के लोग जिनके नेत्र कार्य स्थल पर असुरक्षित हो सकते हैं, इस पब्लिक व्याख्यान का विशेष लाभ उठा सकते हैं।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *