Breaking News

प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के साथ: हेमंत द्विवेदी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

देहरादून: 26 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है। धराली उत्तरकाशी के बाद थराली चमोली में हुई अतिवृष्टि एवं बादल फटने की घटना के बाद प्रदेश सरकार ने त्वरित कदम उठाये एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव हेतु पहुंची तथा जिला प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन विभाग ने त्वरित कार्य किया।

थराली ( चमोली) में हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर चिंता प्रकट करते हुए प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं सोमवार 24 अगस्त को थराली पहुंचे आपदा प्रभावितों का हाल जाना तथा त्वरित रूप से 5 लाख की सहायता राशि प्रभावितों को सौंपी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने विपक्ष के इन आरोपों का खंडन किया कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की सहायता में लापरवाही कर रही है।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *