Breaking News

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने द्वारहाट विधायक की धर्मपत्नी के निधन पर शोक जताया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून: 27 अगस्त। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने द्वारहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी, जिला पंचायत अल्मोड़ा की पूर्व अध्यक्ष उमा बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि बीते कल मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का नोयडा स्थिति एक निजी अस्पताल मे निधन हो गया वह कुछ समय से अस्वस्थ थी।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है । उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति सामर्थ्य की कामना की है।

Check Also

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश क्षेत्र के महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *