Breaking News

आचार्य पंडित नितिन शुक्ला के सानिध्य में 17वे गणेश जन्मोत्सव का हुआ आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार *आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर श्री रामलीला भवन कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के कष्टो को दूर करने एवं देश की सुख समृद्धि हेतु आचार्य पंडित नितिन शुक्ला के सानिध्य में 17वे गणेश जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।

जिसमें गणपति का एक हजार सहस्रनामों द्वारा विभिन्न प्रकार के द्रव्यों मोदक, चावल, बेसन, दूर्वा,घी,पुष्प इत्यादि द्वारा अभिषेक किया गया।

जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया पंडित नितिन शुक्ला ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शास्त्रों में गणेश विसर्जन का किसी भी प्रकार का वर्णन नहीं है परंतु अज्ञानता वर्ष तथा देखा देखी के चलते प्रत्येक स्थान पर भगवान गणपति की केमिकल युक्त मूर्तियां स्थापित की जाती हैं जो विसर्जन के पश्चात पानी में *घुलता* नहीं व जलीय जीवों को नुकसान पहुंचता है।

अतः हमारी संस्था द्वारा निरंतर प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक इस संबंध में आम जन को जागरूक किया जाए इसलिए संस्था द्वारा हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें आने वाले भक्तगण अपने-अपने घर के मंदिर में स्थापित मूर्तियों को लाकर पूजन करते हैं तत्पश्चात मूर्तियों को मंदिर में पूजा पाठ के लिए रखा जाता है।

संस्था सनातन धर्म की रक्षा के द्वारा समाज में अपने धर्म को जागरूक करने के साथ-साथ सनातन धर्म में नव वर्ष के जागरण के लिए प्रत्येक नव संवत्सर पर कार्यक्रम में गरीब व्यवसाय बच्चों को प्रत्येक पाठ्य सामग्री, गौ सेवा, निशुल्क कर्मकांड, ज्योतिष, योग कक्षा इत्यादि जन सेवा सनातन धर्म की रक्षा के कार्य करती है।

गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मुख्य जजमान डॉ अशोक मानवी , संजय अग्रवाल एवं लव चौधरी रहे।

पूजन कार्यक्रम में विधायक हरिद्वार माननीय मदन कौशिक , मेयर किरण जैसल, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ,पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने प्रतिभाग कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर संस्था के महामंत्री राजकुमार प्रधान, योगेंद्र शुक्ला, दीप रतन शर्मा,ऋषभ दुबे, आदित्य शर्मा, शैलेष गुप्ता, उज्जवल शर्मा, अंकित शर्मा, नीरज शुक्ला जी , अभिनव शुक्ला,संजीव अग्रवाल, आकाश आकर्षित शर्मा, प्रदीप देवनाथ ने सहयोग कर पूजन को सफल बनाया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *