Breaking News

इंडियन ओवरसीज़ बैंक (IOB) ने बहादरपुर जट ग्राम पंचायत, हरिद्वार में वित्तीय समावेशन सैचुरेशन कैंप का किया आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार *वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन ओवरसीज़ बैंक (IOB) ने बहादरपुर जट ग्राम पंचायत, हरिद्वार में वित्तीय समावेशन सैचुरेशन कैंप का आयोजन किया। इसी क्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने टिहरी विकास नगर, हरिद्वार में शिविर आयोजित किया।

इन कैंपों में प्रतिभागियों को री-केवाईसी प्रक्रिया, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव, नामांकन की प्रक्रिया तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं — प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) और प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) — की जानकारी दी गई। पात्र प्रतिभागियों के खाते मौके पर ही री-केवाईसी कर अपडेट किए गए और उन्हें संबंधित योजनाओं में नामांकित भी किया गया

कैंप में प्रमुख अतिथि के रूप में सुश्री दीप्ति अग्रवाल, बैंकिंग लोकपाल (RBI), श्री धीरेज अरोड़ा, सहायक महाप्रबंधक (RBI), श्री दिनेश कुमार गुप्ता, लीड जिला प्रबंधक हरिद्वार, श्री शशिकांत, सीआरएम (IOB) एवं श्रीमती नीलिमा, प्रबंधक (SBI) उपस्थित रहे।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *