Breaking News

जनपद उधमसिंहनगर में SDRF द्वारा स्कूली बच्चों सहित 34 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

पुलिस चौकी पतरामपुर, जनपद उधमसिंहनगर से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि कुंडा क्षेत्र, मारिया स्कूल के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण कुछ स्कूली बच्चे व अन्य लोग नदी के दूसरी ओर फंसे हुए हैं।

सूचना प्राप्त होते ही निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में SDRF रुद्रपुर टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों एवं राफ्ट के साथ घटनास्थल पर पहुँची। स्थिति का आकलन करने के उपरांत टीम द्वारा नदी के दूसरे छोर पर पहुँचकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान चलाया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF टीम ने 11 पुरुष, 02 महिलाएँ एवं 21 बच्चों (कुल 34 व्यक्ति) को सकुशल नदी पार कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। इससे पूर्व SDRF टीम द्वारा कुंडा क्षेत्र में ही नदी में फंसे एक अन्य व्यक्ति को भी राफ्ट की सहायता से सुरक्षित निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया

SDRF उत्तराखण्ड की इस त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई से सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *