Breaking News

बीकेटीसी यात्री विश्राम गृह कार्ययोजना संबंधित उपसमिति की बैठक

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

देहरादून: श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा-निर्देश में विश्राम गृहों के रखरखाव तथा उच्चीकरण हेतु बीकेटीसी विश्राम गृह कार्ययोजना उप समिति की बैठक बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण की अध्यक्षता में केनाल रोड कार्यालय देहरादून में संपन्न हुई।

उप समिति ने चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थित बीकेटीसी के सभी विश्रामगृहों की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन,

विश्रामगृहों धर्मशालाओं के उच्चीकरण, जीर्णोद्धार, आधुनिकीकरण,बिजली, पानी एवं स्वच्छता इंटरनेट व संचार सुविधाएँ, बेहतर फर्नीचर एवं यात्रियों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी अग्निशमन यंत्र,पेयजल की स्वच्छ एवं सुलभ व्यवस्था,दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाओं हेतु सुगम पहुँच,कचरा प्रबंधन, सौंदर्यीकरण,विश्रामगृहों की ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली, विश्राम गृहों की आय, कैंटीन व्यवस्था आदि पर विचार विमर्श किया।

उप समिति बैठक के पश्चात मंदिर समिति को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण सहित बीकेटीसी सदस्य राजपाल जड़धारी, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, संजय भट्ट आदि मौजूद रहे।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *