हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति एवं तकनीकी युग का सार्थक आधार* अभिमन्यु गुप्ता
www.shrimannews.in
September 13, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
बागपत उत्तर प्रदेश *हिंदी दिवस के पूर्व दिवस पर लायंस क्लब अग्रवाल मंडी मंडल 321 C1 द्वारा मंडल अध्यक्ष लायन विनय सिसोदिया द्वारा निर्देशित वैदिक कन्या इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में हिंदी भाषा और तकनीकी युग हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष के सलाहकार सुप्रसिद्ध समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि हिंदी भाषा भारतीय संस्कृति और तकनीकी युग का सार्थक आधार है आज भारत सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचकर विश्व गुरु बनने के कगार पर है निबंध प्रतियोगिता में कुमारी दीपिका प्रथम स्थान कुमारी शिवानी द्वितीय स्थान कुमारी चंचल गोयल तृतीय स्थान पर रही कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती गायत्री वर्मा ने कहां हिंदी भारत की आत्मा में बसती है प्रतियोगिता को करने वाली श्रीमती संगीता देवी एवं निरुपमा राय रही 11 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया विजेता छात्राओं को लायन डॉक्टर रामलाल लायन मनोज गुप्ता लायन प्रदीप कुमार लायन डॉक्टर मयंक गोयल ने उपहार देकर सम्मानित किया