Breaking News

14 सितंबर को निरंजनी अखाड़े में होने वाली बैठक में वर्ष 2027 के अर्धकुंभ मेले की तिथियां होंगी घोषित

कमल कुमार /ऋतिक कुमार

हरिद्वार *निरंजनी अखाडे में रविवार को सभी अखाडों की बैठक होगी। बैठक में हरिद्वार में वर्ष 2027 में लगने वाले अर्धकुंभ मेले की तिथियां घोषित की जाएगी।

बैठक जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के पावन सानिध्य व संरक्षण में निरंजनी अखाड़ा परिषद के सचिव व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में होगी।

श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने बताया कि हरिद्वार में वर्ष 2027 में लगने वाले अर्धकुंभ मेलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अर्धकुंभ मेले में देश-विदेश से करोडों श्रद्धालु आएंगे। अर्धकुंभ मेले की तैयारियां तिथियों की घोषणा होने के बाद ही गति पकडती हैं। इसी कारण रविवार को निरंजनी अखाडे में सभी अखाडों की बैठक बुलाई गई है।

बैठक में साधु-संतों से भी सुझाव लिए जाएंगे ताकि उनके आधार पर ही तैयारियां हों, 2027 का हरिद्वार का अर्धकुंभ मेला यादगार बने

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि रविवार को अर्धकुंभ मेले की तिथियों की घोषणा होते ही तैयारियां और तेजी से होने लगेंगी।

अर्धकुंभ मेला ऐतिहासिक रूप से सफल हो, इसके लिए देश के सभी साधु-संतों का पूर्ण सहयोग उत्तराखंड सरकार को मिलेगा।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *