Breaking News

सत्या फाउंडेशन की ओर से हिंदी दिवस पर ‘कब और कैसे बनेगी हिंदी, हिंद की राष्ट्रभाषा’ विषय पर गोष्टी का हुआआयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : सत्या फाउंडेशन की ओर से प्रेस क्लब में रविवार को हिंदी दिवस पर ‘कब और कैसे बनेगी हिंदी, हिंद की राष्ट्रभाषा’ विषय पर गोष्टी का आयोजन किया गया।

इस दौरान स्थानीय कवियों को संवाद काव्यश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री दीपक पंवार ने हरिद्वार के वरिष्ठ समाज सेवियों, महिला शक्तियों और कवियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री, विचार गोष्ठी में प्रमुख वक्ता उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव डा. वाज श्रवा आर्य, प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी रहे। इसी के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक देवी सिंह राणा जी ने संभाली।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *