Breaking News

क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश  *क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति जानी।

बैठक में डा. अग्रवाल ने एनएच के अधिकारियों को नेपाली फॉर्म से चंद्रभागा तक सड़कों पर हुए गढ्ढों के भरने के लिये कहा। साथ ही लोनिवि के अधिकारियों को नटराज से श्यामपुर चौकी तक बनी सड़क में हुए गढ़ढों को भरने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ब्लैक टॉप से भी अतिशीघ्र करें।

इस दौरान 3100 मीटर लंबे बनने वाले नाले की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा श्यामपुर से नटराज और खाराश्रोत तक बनने वाले प्रोजेक्ट की भी जानकारी हासिल की। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरस्त करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता नेशनल हाईवे नवनीत पांडेय, लोनिवि के अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी, सहायक अभियंता राजेश कुमार चौहान, अपर सहायक अभियंता संजय सेमवाल, आशीष अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *