Breaking News

मंत्री रेखा आर्या ने जाना पूर्व सीएम खंडूड़ी का हाल

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

देहरादून* शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवनचंद्र खंडूड़ी का हालचाल जानने उनके वसंत विहार स्थित आवास पर पहुंचीं। मुलाकात के दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

रेखा आर्या ने कहा कि मेजर जनरल खंडूड़ी प्रदेश और देश की राजनीति में सदैव प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि खंडूड़ी जी दीर्घायु हों और समाज को अपने अमूल्य अनुभवों से आगे भी मार्गदर्शन देते रहें।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *