Breaking News

जनपद पिथौरागढ़: मुनस्यारी क्षेत्रांतर्गत गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया लापता व्यक्ति का शव

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

जनपद पिथौरागढ़ *आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को आपदा कंट्रोल रूम पिथौरागढ़ से SDRF टीम को मदकोट-मुनस्यारी क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई।

उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट अस्कोट से उपनिरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में सर्चिंग हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा उक्त लापता व्यक्ति (रूप सिंह मेहरा पुत्र श्री भवान सिंह मेहरा, उम्र 80 वर्ष निवासी ग्राम- गोलमा, कोटाल मुनस्यारी पिथौरागढ़) का शव गहरी खाई से बरामद किया गया। शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *