Breaking News

SDRF टीम ने नीम बीच से पशुलोक बैराज ऋषिकेश तक राफ्ट और उपकरणों की मदद से गंगा के हर संभावित स्थानों पर सघन सर्चिंग की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश *कल दिनांक 24 सितम्बर 2025 को ऋषिकेश स्थित नीम बीच पर गंगा में स्नान करते समय दो युवक-युवती डूब गए थे।

इस दौरान कल्पना कांत (आयु 23 वर्ष), निवासी रतनगढ़, जिला चूरू, राजस्थान को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, जितेंद्र जाखड़ पुत्र श्री शंकर लाल जाखड़ 24 वर्ष, निवासी रतनगढ़, जिला चूरू, राजस्थान गंगा के तेज बहाव में बह गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा कल देर शाम तक सर्चिंग अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

आज दिनांक 25 सितम्बर 2025 को भी एसडीआरएफ (SDRF)टीम ने नीम बीच से पशुलोक बैराज ऋषिकेश तक राफ्ट और उपकरणों की मदद से गंगा के हर संभावित स्थानों पर सघन सर्चिंग की। इसके बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। टीम कल भी तलाशी अभियान जारी रखेगी।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *