Breaking News

यूकेएसएससी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सरकार ने कड़े कदम उठाये: हेमंत द्विवेदी

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड

देहरादून * श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष/ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(यूकेएसएससी) भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले पर प्रदेश सरकार ने कठोर कदम उठाये हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता तथा बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मुख्य आरोपी सहित कई संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया गया है

इस प्रकरण में उत्तराखंड प्रतिस्पर्धी परीक्षा नकल विरोधी अधिनियम 2023 के तहत कठोर कार्रवाई की गयी है। बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल माफिया पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एसआईटी को जांच सौंपी है।

द्विवेदी ने युवाओं से अपील की है धैर्य बनाये रखें ।प्रदेश सरकार युवाओं के साथ है प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली धांधली पर अंकुश लगाया गया है तथा सभी दोषी सलाखों के पीछे हैं।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *