Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माया देवी मंदिर और श्री आनंद भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की पवित्र ‘छड़ी यात्रा’ का विधिवत किया शुभारंभ

कमल अग्रवाल/ ऋतिक कुमार

हरिद्वार* तीर्थ नगरी हरिद्वार आज फिर बनी धार्मिक चेतना का केंद्र। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माया देवी मंदिर और श्री आनंद भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की पवित्र ‘छड़ी यात्रा’ का विधिवत शुभारंभ किया। नगाड़ा बजाकर इस यात्रा को ऐतिहासिक और धार्मिक संदेश के साथ सैकड़ों संतों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हरिद्वार से रवानगी दी गई।

मुख्यमंत्री धामी के जूना अखाड़ा पहुंचते ही अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरी गिरी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मनसा देवी ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमहंत कैलाश आनंद गिरी, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती और वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज ने भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी ने माया देवी व आनंद भैरव मंदिर में विधिवत पूजा कर पवित्र छड़ी को उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थों की यात्रा के लिए रवाना किया। यह छड़ी दक्षेश्वर महादेव, मनसा देवी, श्री प्रेम गिरी धाम,

हरिहर आश्रम स्थित परदेश्वर महादेव सहित विभिन्न आश्रमों व मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद हर की पौड़ी पर मां गंगा की पूजा व दुग्धाभिषेक कर 3 अक्टूबर को अन्य तीर्थों के लिए प्रस्थान करेगी।

संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “सनातन धर्म के संरक्षण, पलायन रोकने, ऊपेक्षित पौराणिक तीर्थों के जीर्णोद्धार और युवा पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से यह यात्रा पूरे समाज के लिए अनुकरणीय है। इस तरह की सोच केवल हरी गिरी महाराज जैसे सच्चे

Check Also

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून / राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *