Breaking News

पंतजलि आयुर्वेद कॉलेज में फार्माकोविजिलेंस पर कार्यशाला संपन्न

कमल अग्रवाल /ऋतिक कुमार

हरिद्वार : आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (CCRAS) तथा रीजनल आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, रानीखेत के संयुक्त तत्वावधान में पंतजलि आयुर्वेद कॉलेज, हरिद्वार में “फार्माकोविजिलेंस पर एक दिवसीय कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में डॉ. ओम प्रकाश, सहायक निदेशक इंचार्ज, RARI रानीखेत; डॉ. अनिल कुमार, प्राचार्य, पंतजलि आयुर्वेद कॉलेज; डॉ. गिरीश के. जे., उप-प्राचार्य, पंतजलि आयुर्वेद कॉलेज तथा डॉ. तरुण कुमार, अनुसंधान अधिकारी, RARI रानीखेत उपस्थित रहे।

विशेषज्ञ वक्ताओं ने आयुर्वेदिक औषधियों के संभावित दुष्प्रभावों की पहचान, उनके दस्तावेजीकरण एवं चिकित्सकों में रिपोर्टिंग की संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं न केवल आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की वैज्ञानिकता एवं विश्वसनीयता को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि रोगियों के हित में सुरक्षित उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगी।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *