Breaking News

मन की बात’ समाज को देता है नई दिशा : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

अल्मोड़ा/सोमेश्वर* कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को निजी आवास सोमेश्वर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का 126 वां एपिसोड सुना।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और दो महिला नौसेना अधिकारियों से संवाद कर उनके साहस का उत्साहवर्धन किया। यह देश की महिलाओं को आत्मबल और प्रेरणा देने वाला संदेश है।

त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रधानमंत्री का स्थानीय स्तर पर बने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और “वोकल फॉर लोकल” का आह्वान हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक है। यह न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करेगा बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में भी मील का पत्थर सिद्ध होगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए समाज को समानता, न्याय और करुणा के मार्ग पर चलने की अपील की। इससे समाज में सकारात्मक सोच और एकता का वातावरण बनेगा।

रेखा आर्या ने अपील की कि हम सभी को महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग और महापुरुषों की शिक्षाओं को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। यही प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का वास्तविक संदेश है, जो हर भारतीय को आत्ममंथन और समाजहित में योगदान करने की दिशा दिखाता है।

Check Also

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून / राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *