Breaking News

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने सिडकुल में गार्डन व्यू होटल का किया शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार * पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने सिडकुल में गार्डन व्यू होटल का शुभारंभ किया। इस दौरान कई संत महापुरूष और अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

होटल संचालक संजीव गुप्ता, प्रदीप शर्मा और विकास गोयल को शुभकामनाएं देते हुए आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हरिद्वार धार्मिक नगरी होने के साथ अब सामाजिक और कॉर्पाेरेट गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होटल सिडकुल क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को गति प्रदान करेगा और देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का माध्यम भी बनेगा।

स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि हरिद्वार मुख्यतः धार्मिक नगरी है। लेकिन बदलते समय के साथ हरिद्वार देश की अर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। नवरत्न संस्थान भेल के बाद सिडकुल ने हरिद्वार को देश के आर्थिक नक्शे में स्थान दिलाया है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल का निर्माण कर संजीव गुप्ता, प्रदीप शर्मा और विकास गोयल ने हरिद्वार को नई पहचान देने का कार्य किया है। स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि ने भी संजीव गुप्ता, प्रदीप शर्मा और विकास गोयल को शुभकामनाएं दी।

संजीव गुप्ता, प्रदीप शर्मा एवं विकास गोयल ने सभी संत महापुरूषों और अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत विवि के कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र शास्त्री, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *