Breaking News

एसडीआरएफ ने शव को बैराज से बाहर निकालकर जिला पुलिस को किया सुपुर्द

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश * दिनांक 24 सितम्बर 2025 को ऋषिकेश स्थित नीम बीच पर गंगा में स्नान करते समय राजस्थान के दो युवक-युवती डूब गए थे।

इस हादसे में युवती को उसी दिन स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

वहीं, जितेंद्र जाखड़ (आयु 24 वर्ष), निवासी रतनगढ़, जिला चूरू, राजस्थान गंगा के तेज बहाव में बह गए थे और तब से लापता थे।

लगातार सर्च अभियान * एसडीआरएफ टीम बीते कई दिनों से राफ्ट और आधुनिक उपकरणों की मदद से संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चला रही थी।

आज दिनांक 29 सितम्बर 2025 को सर्च अभियान के दौरान जितेंद्र जाखड़ का शव पशुलोक बैराज में मिला।

एसडीआरएफ ने शव को बैराज से बाहर निकालकर जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया।अन्य डूबे व्यक्तियों की सर्चिंग लगातार जारी है

Check Also

हम वेदों को जीने वाले हैं, हम रामत्व, कृष्णत्व व शिवत्व को जीते हैं : परम श्रद्धेय स्वामी रामदेव

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित त्रिदिवसीय 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *