Breaking News

मंत्री रेखा आर्या ने किया छात्रावास निर्माण कार्य का निरीक्षण

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

रूद्रपुर * महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को रूद्रपुर में निर्माणाधीन कामकाजी महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व इंजीनियरों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

रुद्रपुर में एक साथ दो महिला छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है, जिनकी कुल परियोजना लागत 12563.50 लाख रुपये है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने फुलसुंगी स्थित निर्माण स्थल का जायजा लिया और जमीन में आ रही नमी से बचाव के लिए समुचित उपाय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सभी कार्य तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं ताकि जनवरी 2027 तक परियोजना को पूर्ण किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला कार्यबल हमारे समाज की शक्ति हैं। रूद्रपुर में बन रहे ये छात्रावास कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधायुक्त आवास की सुविधा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके पूर्ण होने के बाद महिलाओं को आवास संबंधी परेशानी से बड़ी राहत मिलेगी और वे निश्चिंत होकर अपने काम व व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *