Breaking News

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने डीएसओ और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बहादराबाद पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने बुधवार को प्रैस क्लब में प्रैसवार्ता कर राशन डीलरों के कोरोना काल के बकाया भुगतान में डीएसओ और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बहादराबाद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कश्यप और राशन डीलर सत्येंद्र कुमार ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि राशन डीलरों से भुगतान के एवज में कमीशन की मांग की जाती है। बिना कमीशन दिए राशन डीलर को भुगतान नहीं किया जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ राशन डीलर अधिकारियों के लिए कमीशन की उगाही करते है। मांग करते हुए कहा कि डीलरों का बकाया भुगतान किया जाए। साथ ही अधिकारियों का ट्रांसफर किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर डीलर राशन का उठान बंद कर देंगे।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *