Breaking News

राज्य महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान — विवाहिता उर्मिला की संदिग्ध मृत्यु पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

कृतिका अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

चमोली *चमोली जनपद के दूरस्थ थराली क्षेत्र में 23 वर्षीय विवाहिता उर्मिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इस घटना पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए स्वतः संज्ञान लिया है।

अख़बारों के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व हुआ था और उसका 11 माह का एक शिशु भी है। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली, किंतु यह गंभीर जांच का विषय है कि क्या उसे आत्महत्या के लिए विवश या उकसाया गया।

पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सास, ससुर, ननद और देवर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस पूरे प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “यह न केवल एक संवेदनशील मामला है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। आयोग ने एसपी चमोली से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए।”

उन्होंने आगे कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने यह भी निर्देश दिए कि पुलिस पीड़िता के परिवार को कानूनी सहायता प्रदान करे। तथा जांच करते हुए घटना की रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर आयोग को भेजी जाए।

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि “ऐसी घटनाएँ समाज के लिए कलंक हैं। हमें ऐसी मानसिकता के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ा होना होगा ताकि भविष्य में कोई भी बेटी ऐसी पीड़ा न झेले।”

राज्य महिला आयोग इस प्रकरण की सतत निगरानी करेगा और न्याय सुनिश्चित होने तक इसे प्राथमिकता पर रखेगा।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *