दिपेन्द्र कोश्यारी बने बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
www.shrimannews.in
October 9, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
देहरादून/ लालकुआं विधानसभा* लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के लिए गर्व का क्षण — युवा और ऊर्जावान नेता दिपेन्द्र कोश्यारी को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की, जिन्होंने प्रदेश स्तर पर कई युवा चेहरों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को नई ऊर्जा देने का संदेश दिया है।
दिपेन्द्र कोश्यारी के महामंत्री बनने की खबर मिलते ही लालकुआं में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटकर और नारे लगाकर इस उपलब्धि का स्वागत किया। स्थानीय नेताओं ने इसे लालकुआं क्षेत्र के युवाओं की बढ़ती राजनीतिक पहचान का प्रमाण बताया।
दिपेन्द्र कोश्यारी लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते हैं।
युवा वर्ग में उनकी लोकप्रियता और संगठन के प्रति समर्पण ने उन्हें इस पद तक पहुंचाया है।
एक कार्यकर्ता ने बताया – “दिपेन्द्र भाई हमेशा हर युवा के साथ खड़े रहते हैं, चाहे संगठन का काम हो या समाज का उनकी सादगी और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें सबका चहेता बना दिया है।”
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिपेन्द्र कोश्यारी की यह नियुक्ति न केवल लालकुआं बल्कि पूरे नैनीताल जिले के लिए संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह निर्णय आने वाले निकाय और विधानसभा चुनावों में युवाओं की भूमिका को और मजबूत करेगा।
लालकुआं की धरती ने हमेशा राजनीति को नई दिशा दी है। अब दिपेन्द्र कोश्यारी के रूप में एक ऐसा चेहरा उभरा है जो संगठन, समर्पण और संस्कार तीनों का संगम है। उनकी नियुक्ति से न केवल युवा वर्ग बल्कि पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।