Breaking News

सिडकुल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए, मोटरसाइकिल से मोबाइल फोन छीनने वाले 02 व्यक्तियों को दबोचा

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

थाना सिडकुल * दिनांक 07.10.2025 को थाना सिडकुल पर पुरुषोत्तम पांडे निवासी धीरवाली, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि रॉकमैन कंपनी, सिडकुल के पास से अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने उनका INFINIX मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मु.अ.सं. 508/25, धारा 304(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

दिनांक 08.10.2025 को पुलिस को गश्त के दौरान काला गेट से आईएमसी चौक की ओर से नवोदय नगर की दिशा में आ रहे दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगे। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ की गई।

जामा तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक मोबाइल फोन INFINIX बरामद हुआ। मोबाइल की जांच में पाया गया कि यह वही फोन है, जो दिनांक 07.10.2025 को रॉकमैन कंपनी के पास से छीना गया था।

व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया दोनों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

*नाम पता आरोपित*

1. प्रियांशु पुत्र राकेश पाल, निवासी टीन मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल, उम्र 20 वर्ष।

2. दीपांशु पुत्र टीटू, निवासी ग्राम खतौली, थाना कोतवाली मुज़फ्फरनगर, जनपद मुज़फ्फरनगर (उ0प्र0), हाल निवासी रविदास मंदिर, रावली महदूद, सिडकुल, हरिद्वार।

बरामदगी –* एक अदद मोबाइल फोन INFINIX (संबंधित मुकदमा अपराध सं. 508/25 धारा 304(2) BNS, थाना सिडकुल)

2. एक अदद मोटरसाइकिल UP23 AM 6770

⁠*पुलिस टीम –*

1. उ0नि0 शैलेन्द्र ममगई

2. हे0का0 संजय सिंह

3. का0 मनीष

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *