Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना एवं देखा

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश *ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ संख्या 90 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना एवं देखा।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के जन-जन को प्रेरित करने वाला संवाद है, जो राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को सशक्त बनाता है। प्रधानमंत्री जी के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों को आत्मसात करते हुए संकल्प लिया कि वे समाज की सेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर योगदान देते रहेंगे।

इस मौके पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री पुनीता भंडारी, पिंकी धस्माना, मुन्नी देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Check Also

स्वतंत्रता सेनानी परिवार अपनी गरिमा को पहचानें- जितेन्द्र रघुवंशी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार  : स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान तथा शिवडेल स्कूल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *