Breaking News

SSP हरिद्वार के नेतृत्व में खोए मोबाइल लौटाने का सिलसिला लगातार जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

कोतवाली लक्सर/ पुलिस मुख्यालय से मोबाइल फोन चोरी/खोने पर बरामदगी हेतु सी0ई0आई0आर0 पोर्टल का गठन किया गया है। जिस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा थाने स्तर पर पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार थाने पर उक्त पोर्टल के संचालन हेतु प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेत्तृव में पुलिस टीम गठित की गयी है। ।

थाने पर मोबाइल फोन मिसिंग /चोरी की रिपोर्ट पर लक्सर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से गुम हुये 07 मोबाइल फोन को उत्तराखण्ड, सहित विभिन्न राज्यों से बरामद किये गये तथा दिनांक 31/10/2025 को उपरोक्त बरामद 07 मोबाईल फोनो के स्वामियों को बुलाकर मोबाईल फोन को उनके सुपुर्द किया गया।

 मोबाईल फोन प्राप्त होने पर मोबाईल फोन के स्वामियों द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार जताया है।

बरामद मोबाइल फोन* कुल फोन 07 मोबाइल फोन की कीमत लगभग ₹1,50,000/-

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *