Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश *ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल जी ने ऋषिकेश स्थित कैम्प कार्यालय में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, विरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पार्षद माधवी गुप्ता, चंदू यादव, राजेंद्र बिजलवाण, पवन गोयल सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. अग्रवाल जी ने कहा कि सरदार पटेल जी का अदम्य साहस, दूरदृष्टि और राष्ट्र एकता के प्रति उनका समर्पण आज भी पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सब सरदार पटेल जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में योगदान दें।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *