Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ईगास बग्वाल की शुभकामनाएं दी

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून/ ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड के लोक पर्व ईगास बग्वाल की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़ा हुआ पर्व है, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखने का संदेश देता है।

भेंट वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा को लेकर विस्तृत चर्चा की। डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी डॉ. अग्रवाल को ईगास बग्वाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण राज्य की पहचान को और सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को ऋषिकेश क्षेत्र के विकास से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण विषयों से भी अवगत कराया और क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *