Breaking News

ऋषिकेश विधायक मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विद्या मंदिर के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज ऋषिकेश स्थित कैम्प कार्यालय में विद्या मंदिर के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चे विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे सम्मान कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं, जो उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।

डॉ. अग्रवाल ने विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों की भी प्रशंसा की, जिन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी प्रतिभावान बच्चों को इसी प्रकार प्रोत्साहन मिलता रहेगा।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *