Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा जोगीवाला माफी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर प्रदेश की खुशहाली एवं सभी के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान दिवस को “बीर बाल दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा एवं करतारपुर साहिब कोरिडोर खोलने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद प्रकट किया।

गुरुद्वारे के विकास कार्यों में सहयोग हेतु डॉ. अग्रवाल ने गुरुद्वारा परिसर के फर्श आदि की मरम्मत के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा भी की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान श्री इंदरजीत सिंह जी द्वारा किया गया, जिन्होंने डॉ. अग्रवाल का धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सुशीला नेगी ने किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष हरनेक सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह,गुरुद्वारा सिंह सभा के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, ग्राम प्रधान जोगीवाला माफी शैलेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान जोगीवाला मोर सिंह, असवाल पूर्व प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, अम्बर गुरुंग, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, कैलाश रतूड़ी, आयुष रावत आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *