कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा ने शिवालिक नगर में तीनों जिला अध्यक्षों का सम्मान समारोह धूमधाम से कियाआयोजित
www.shrimannews.in
November 24, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
शिवालिक नगर /कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा के निवास शिवालिक नगर पर तीनों जिला अध्यक्षों का सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया
नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन गर्ग जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह जिला अध्यक्ष तीर्थपाल रवि का समस्त कांग्रेस जनों ने शाँल ओढ़ाकर फूल मालाये डालकर एवं पुष्प गुछ भेंट कर स्वागत किया
इस अवसर पर अमन गर्ग ने कहा कि हाईकमान द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सोपी गई है मैं उसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा एवं कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने का कार्य करूंगा
स्वागत समारोह मे महेश प्रताप राणा ने सभी जिला अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से महेश प्रताप राणा सीपी सिंह अरुण चौहान विकास कुमार आदि उपस्थित हुए