Breaking News

हर क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड

सोमेश्वर/अल्मोड़ा / कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल सहित आसपास के गांवों में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं ।

मंत्री रेखा आर्या ने पीपलटाना, मकणों, मंगचौड़ा, बबूरखोला, मछलिया और तुस्यारी गांवों में सड़क निर्माण, सोलर लाइट स्थापना, पेयजल सुधार, मंदिर निर्माण व सौंदर्यीकरण समेत कई योजनाओं के लिए विधायक निधि से लाखों रुपए आवंटित करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन फिर से शुरू हो गए हैं, इसलिए जरूरतमंद परिवार ग्राम पंचायत के माध्यम से आवेदन भेजें।

पीपलटाना और मकणों में दो-दो अलग-अलग सीसी रोड बनाने व 10-10 सोलर लाइट लगाने की घोषणा की गई है। मंगचौड़ा गांव के लिए पेयजल व्यवस्था सुधार में 4 लाख, दो सड़क बनाने के लिए कुल 4.5 लाख और 21 सोलर लाइट की घोषणा की गई। बबूरखोला में भगवती मंदिर की छत के लिए 2 लाख रुपए और 10 सोलर लाइट, तथा मछलिया गांव में 10 सोलर लाइट मंजूर की गई। तुस्यारी के दो मंदिरों के निर्माण कार्य हेतु 3.5 लाख रुपए और राजकीय इंटर कॉलेज का रास्ता बनाने हेतु जिला पंचायत से 3 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

मंत्री ने महिलाओं से डेयरी और पशुपालन में रोजगार की पहल के लिए प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने का आग्रह किया, ताकि सरकारी मदद उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने विद्यालयों में खेल मैदान निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता एवं आवश्यक दस्तावेज मिलने पर खेल विभाग से बेहतर खेल सुविधाएं दिलाने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा, ग्राम प्रधान मकणों प्रियंका पांडे, राजेंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जसवंत राम आर्या, लक्ष्मण सिंह रावत, कृपाल सिंह रावत, दिनेश पांडे, दीवान जलाल, राजू रावत, दिनेश वर्मा, प्रेमा देवी, गंगा रावत, ग्राम प्रधान मंगचौड़ा पूजा मेहरा, देवेंद्र सिंह, बबली मेहरा, आरती मेहरा, रेनू मेहरा, पूर्ण राम, पार्वती देवी, गीता देवी, शमशेर सिंह, शिवराज सिंह, बालम सिंह, जिला पंचायत सदस्य कन्नू शाह, बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह, पुष्कर सिंह बिष्ट, भगवत सिंह, हेम पांडे, हेम आर्य, विजय अधिकारी, शुभम शाह, कै. महेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *