Breaking News

मीरा बेन वीरभद्र घाट एवं शारदा पीठ घाट के निर्माण कार्य का विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया स्थलीय निरीक्षण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश / देहरादून / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने आज जनपद देहरादून के डोईवाला विकासखंड अंतर्गत पशुलोक बैराज के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में निर्मित हो रहे मीरा बेन वीरभद्र घाट एवं शारदा पीठ घाट के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग ₹6.50 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इन घाटों को क्षेत्र के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन विकास कार्यों में शामिल किया गया है।

निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इन घाटों के निर्माण से न केवल स्थानीय जनता को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन घाटों के पूर्ण होने से गंगा तट पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए अधिक सुरक्षित, सुगम एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

डॉ. अग्रवाल ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्धता की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों, ताकि जनता जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ उठा सके।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित निरीक्षण के माध्यम से कार्यों की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है, और इन दोनों घाटों का निर्माण स्थानीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन गतिविधियों को और सुदृढ़ करेगा।

इस दौरान अनिल कुमार राजवीर रावत विजय शर्मा अमित कश्यप पंकज गुप्ता, राहुल कश्यप आदि मौजूद थे।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *