Breaking News

प्रेस क्लब महानगर, रुड़की रजि० के नवनियुक्त अध्यक्ष व पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा किया गया सम्मान

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

रुड़की।प्रेस क्लब महानगर रुड़की रजि०के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा सम्मान किया गया।

नवनियुक्त कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि हमारे नगर के पत्रकार जनसमस्याओं के लिए जहां संघर्षरत रहते हैं,वहीं स्वच्छ पत्रकारिता के मापदंड और पत्रकारिता को एक मिशन के रूप में ग्रहण कर रहे है।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में रुड़की के समस्त पत्रकार वास्तविकता और सच्चाई के लिए अपनी लेखनी का प्रयोग करते हैं तथा हर वर्ग,हर जाति,हर धर्म के लोगों के दुख-दर्द को अपनी लेखनी के माध्यम से शासन व प्रशासन तक पहुंचाते हैं।

अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि जो दायित्व मुझे दिया गया है,मैं समस्त पत्रकार बंधुओं और नगर की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करुंगा और सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा।कहा कि पत्रकारों की जो भी समस्याएं होंगी,उनके निराकरण के लिए शासन व प्रशासन से समय-समय पर संघर्ष भी करना पड़ा तो उससे पीछे नहीं हटूंगा।

अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने कहा कि यह सुखद अवसर है कि महानगर रुडकी प्रेस क्लब का चुनाव बहुत शालीन,सभ्य और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ है,इसके लिए समस्त पत्रकार बांधुओं को और प्रेस क्लब के सदस्यों को बधाई।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी,महासचिव मोनू शर्मा,सचिव सलमान मलिक,डायरेक्टर अनवर राणा,परवेज आलम,विशाल यादव,अमित शर्मा व पुनीत रोहिल्ला सहित मनोज अग्रवाल पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष,असलम अंसारी,डॉक्टर अरशद हुसैन,संदीप चौधरी का भी फूल मालाओं,शाल एवं बुके देकर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अभिनंदन किया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *