Breaking News

भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर नमन कर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार  /भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न, महान अर्थशास्त्री, समाजसुधारक, भारत के प्रथम कानून मंत्री, सिंबल ऑफ नॉलेज बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर नमन कर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा ने कहा कि बाबा साहब हम सब के आदर्श है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ही किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों को पंच तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करके बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

लंदन में अध्ययन के दौरान का निवास स्थान, बाबा साहब की दीक्षाभूमि के नाम से जाने वाला नागपुर का वह स्थान जहां बाबा साहब ने पाँच लाख लोगों के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली, चैत्य भूमि के नाम से प्रसिद्ध दादर मुंबई में स्थित उनका स्मारक और दिल्ली परिनिर्वाण स्थल जहां उनका परिनिर्वाण हुआ था और दिल्ली में बाबा साहब अनुसंधान केंद्र आदि सभी महत्वपूर्ण स्थान जो बाबा साहब के जीवन से जुड़े हैं इन सभी को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि केवल भाजपा सरकार ही वंचितों और गरीबों की सच्ची हितैषी सरकार है।

जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वंचितों और गरीबों को जो सम्मान मिला है यह सर्वविदित है।

 इससे पहले की सरकारों ने दलितों के उत्थान व उनके कल्याण, सम्मान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की मोदी सरकार ने दलित एवं गरीबों के लिए दिन रात काम कर रही है।

 मोदी सरकार ने गरीबों के लिए अनेकों योजनाओं को शुरू किया जैसे उज्वला योजना, जन धन योजना आयुष्मान भारत योजना ,किसान सम्मान निधि, स्टैंड अप इंडिया ,उद्यम पूंजी योजना आदि अनेकों योजनाओं को चलाकर मोदी सरकार ने साबित कर दिया है कि यही वह तबका है जो देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा है इसके उत्थान के बिना एवं सबको समान अधिकार पर लाए बिना देश का विकास संभव नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ही सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास सब का प्रयास है कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा प्रिंस लोहट,राजबीर कलानीया नकली राम सैनी विपिन शर्मा प्रशांत शर्मा धर्मेंद्र चौहान मनोज पारलिया प्रीति गुप्ता लक्ष्मण सिंह नागर, सूबे सिंह,दर्शना सिंह अरविन्द कुशवाह,पंकज बागड़ी धीर सिंह ऋषभ सैनीअनुज त्यागी,मोहित नेगी सुनील पाल आदि मौजूद रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *