Breaking News

स्वदेशी उद्यमिता का आधार है महिलाएं : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड

देहरादून/ परेड ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी महोत्सव उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को महिला सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की महिला उद्यमियों को सम्मानित भी किया।

स्मृति विकास संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाएं हमारे स्वदेशी अभियान का आधार है, क्योंकि उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पाद देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वदेशी के भाव को अपने रोजमर्रा के आचरण और दिनचर्या में शामिल करना होगा तभी देश स्वदेशी आंदोलन पर आगे बढ़ सकेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर हम भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो इसमें स्वदेशी उत्पादों और कौशल की सबसे बड़ी भूमिका रहने वाली है । उन्होंने कहा कि एक समय में स्वदेशी आंदोलन ने हमारे देश को आजादी दिलाने में योगदान किया था लेकिन अब समय है कि हम इस आजादी को और मजबूत और सुरक्षित बनाएं। यह भी स्वदेशी के भाव को मजबूत करने से ही संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह, संस्कृति विभाग से मधु भट्ट, बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता

मंमगाई, उत्तरांचल महिला संगठन अध्यक्ष साधना शर्मा, नीति कांडपाल सुविधा स्टोर से अमिता व विभिन्न स्कूलों की छात्राएं उपस्थित रही।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *