Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सड़कों के निर्माण हेतु 20 लाख रुपये विधायक निधि से प्रदान करने की घोषणा की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के मीरा नगर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों से संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास को और गति देने के उद्देश्य से उन्होंने सड़कों के निर्माण हेतु 20 लाख रुपये विधायक निधि से प्रदान करने की घोषणा की। यह राशि मीरा नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर विरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सुमन, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, योगेंद्र सैनी, गंगा देवी, अनीता प्रधान, पुनीता भंडारी, मनीराम, मानिक चंद, माया घाले, दिनेश चंद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *