Breaking News

HRDA में सुशासन कैंप का आयोजन उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश 

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार / मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा आज सुशासन कैंप का सफल आयोजन हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण, शाखा कार्यालय रुड़की के सभागार में किया गया। इससे पूर्व भी दो सुशासन कैंप आयोजित किए जा चुके हैं।

कैंप में बड़ी संख्या में आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे। आज के कैंप में सचिव HRDA श्री मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव श्री दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता श्री राजन सिंह, सहायक अभियंता श्रीमती वर्षा, सहायक अभियंता श्री प्रशांत सेमवाल, टेक्निकल कंसल्टेंट श्री गोविंद, अवर अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका द्वारा विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को वास्तविक रूप से सुशासन का लाभ प्राप्त हो सके।

कैंप के दौरान—14 मानचित्र स्वीकृत किए गए तथा 19 मानचित्र निर्गत किए गए! इस प्रकार कुल 33 मानचित्रों का निस्तारण किया गया!

त्वरित समाधान और सहज प्रक्रिया से आवेदकों ने गहरी संतुष्टि व्यक्त की। धामी सरकार की इस पहल की एवं प्राधिकरण के कार्य की लाभार्थियों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई ।

HRDA ने बताया कि अगला सुशासन कैंप पुनः 19 तारीख को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण, शाखा कार्यालय रुड़की के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

प्राधिकरण ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे सुशासन कैंप में पहुँचकर अपने निर्माण मानचित्र, शुल्क निस्तारण, तकनीकी समाधान एवं अन्य विकास संबंधी मुद्दों का त्वरित निस्तारण प्राप्त करें।

Check Also

स्वतंत्रता सेनानी परिवार अपनी गरिमा को पहचानें- जितेन्द्र रघुवंशी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार  : स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान तथा शिवडेल स्कूल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *