मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार द्वारा मायापुर के क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विभिन्न होटल , रेस्टोरेंट , शॉपिंग मॉल, वेडिंग हॉल, आदि का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से किया निरीक्षण
www.shrimannews.in
December 19, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार / से आज दिनांक 18/12/2025 *श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून महोदय व श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय हरिद्वार* द्वारा निर्गत आदेश निर्देश के अनुपालन में श्रीमान अग्निशमन अधिकारी महोदय हरिद्वार द्वारा फायर स्टेशन मायापुर के क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विभिन्न होटल , रेस्टोरेंट , शॉपिंग मॉल, वेडिंग हॉल, आदि का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता एवं उपलब्धता की जाँच की गयी,उपस्थित कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही जिन संस्थाओं में अग्नि सुरक्षा संबंधी उपकरणों की कमियां थी, उन्हें कमियों को तत्काल दुरुस्त करने हेतु निर्देशित दिए गए । साथ ही बहादराबाद स्थित फायर स्टेशन बहादराबाद की भूमि का निरीक्षण भी किया गया।