Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सीo सीo सड़क निर्माण कार्य के लिए आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायवाला (वैदिक नगर) में सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

यह सीसी सड़क पुराने मुख्य मार्ग से अविनाश के घर तक लगभग 150 मीटर लंबाई की है, जिसकी लागत करीब पौने दस लाख रुपये है। इस मार्ग के निर्माण से रायवाला क्षेत्र की तीन ग्राम सभाओं को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे फाटक बंद रहने की स्थिति में क्षेत्रवासियों को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी, क्योंकि मुर्गी फार्म होते हुए यह मार्ग सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग स्थानीय निवासियों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम के संयोजक श्री सतपाल सैनी रहे, जबकि विशेष प्रयास श्रीमती लक्ष्मी गुरुंग द्वारा किए गए।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतीतनगर राजेश जुगलान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र बिष्ट,रमेश लाल पंचयात सदस्य, श्री विनोद सैनी, श्री ब्रिज पाल सैनी, श्री के.आर. पुंडीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *